Khabarilalnews

महिलाएं डिलीवरी के बाद स्ट्रेच मार्क को दूर करने के लिए अपनाएं ये जादुई टिप्स, नहीं दिखेगा दाग

महिलाएं डिलीवरी के बाद स्ट्रेच मार्क को दूर करने के लिए अपनाएं ये जादुई टिप्स, नहीं दिखेगा दाग

अक्सर प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं के पेट की स्किन में काफी खिंचाव आ जाता है। इस दौरान उनकी स्किन पर ज्यादा से ज्यादा स्ट्रेच मार्क दिखने लगते हैं। ऐसे में आप घरेलू उपाय की मदद से इन्हे ठीक कर सकते हैं।

खबरीलाल न्यूज डेस्क: प्रेगनेंसी हर महिला के लिए एक खुशनुमा एहसास होता है। लेकिन इसे महसूस करने के लिए महिला को कई तरीकों की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पूरे प्रेगनेंसी पीरियड में एक महिला को कई तरह की शारीरिक और मानसिक परेशानियां होती हैं। दरअसल प्रेगनेंसी के दौरान जब बच्चा गर्भ में बड़ा होता है तो महिला की स्किन में खिंचाव होता है। इस वजह से पेट की स्किन पर स्ट्रेच मार्क उभर कर आ जाते हैं। जो देखने में बहुत खराब लगते है।  यह स्ट्रेच मार्क डिलीवरी के बाद भी नजर आते हैं लेकिन इन्हें कई महिलाएं हटाने का प्रयास करती है।  कई प्रकार की क्रीम का उपयोग करती है।  फिर भी ये स्ट्रेच मार्क नहीं जाते। ऐसे में आप घरेलू उपाय की मदद से यह स्ट्रेच मार्क हटा सकते हैं।

आलू लगाएं

 

हर घर में आलू आसानी से उपलब्ध होता है। प्रेगनेंसी में आप  स्ट्रेच मार्क से आप परेशान है तो रोजाना आलू काटकर प्रभावित हिस्से पर रगड़े। सूख जाने के बाद इसे पानी से धो ले और मॉइश्चराइजर कर लगा ले। आपका स्ट्रेच मार्क कुछ दिनों में खत्म हो जाएगा।

कॉफी और एलोवेरा का पेस्ट लगाएं

स्ट्रेच मार्क पर कॉफी और एलोवेरा को मिलाकर बनाया गया पेस्ट काफी असरदार होता है। आप इस मिश्रण को 3 से 5 मिनट तक प्रभावित हिस्से पर लगाएं।  इसके बाद 10 15 मिनट के लिए छोड़ दे और साफ पानी से धोकर मॉइश्चराइजर लगा ले। आपका 1 महीने में स्ट्रेच मार्क खत्म हो जाएगा।

नींबू का रस

 

स्किन के स्ट्रेच मार्क को हटाने के लिए आप नींबू का रस लगाएं। और सूखने के बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें।  आपके स्ट्रेच मार्क  धीरे-धीरे कम हो जाएंगे।

विटामिन ई

 

त्वचा के लिए विटामिन ए बहुत ही अच्छा माना जाता है। विटामिन ए तेल में एक्सीडेंट एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं। जो कोलेजन को क्षति  होने से बचाते हैं। अगर आपके स्ट्रेच मार्क आ गए हैं तो आप विटामिन ए के तेल से मालिश करें। स्ट्रेच मार्क दूर हो जाएंगे।

अंडे की सफेदी

 

अंडे के सफेद वाले हिस्से में प्रोटीन का स्तर बहुत ज्यादा होता है। इसलिए यदि रोजाना आप अंडे का सफेद वाला हिस्सा अपने स्ट्रेच मार्क पर लगाए तो यह बहुत जल्दी कम हो जाता है। इसके लिए  दो अंडे के सफेद वाला हिस्सा निकालकर स्ट्रेच मार्क पर लगाएं  और सूखने दें उसके बाद मॉइश्चराइजर कर लें। कुछ दिनों में ठीक हो जायेगा।

Exit mobile version