यूपीएससी में लखनऊ के आदित्य ने किया टॉप,जानिए झारखंड से आदित्य का कनेक्शन |

यूपीएससी 2023 का परिणाम कल घोषित कर दिया गया है। जिसमें लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने यूपीएससी परीक्षा में प्रथम स्थान लाकर इतिहास रच दिया। बता दें कि आदित्य ने करोड़ों रुपए की नौकरी को छोड़कर आईएएस बनने का ख्वाब देखा था।
खबरीलाल न्यूज डेस्क UPSC CSE : कहते है कि इरादे साफ हो , हौंसले बुलंद हो और दिल में कुछ करने का जुनून और जज्बा हो तो हर नामुमकिन चीज मुमकिन लगने लगती है। यह बात यूपीएससी 2023 के टॉपर और लखनऊ के रहने वाले आदित्य श्रीवास्तव ने कर दिखाया। बीते मंगलवार को संघ लोक सेवा चयन आयोग ने (यूपीएससी सीएएसई ) 2023 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 1016 परीक्षार्थियों ने सफलता पाई है। जिसमें आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप कर इतिहास रच दिया है। वहीं दूसरे नंबर पर अनिमेष प्रधान है। तो तीसरा स्थान डोनरू अनन्या रेड्डी ने प्राप्त किया है।

कौन है आदित्य श्रीवास्तव
आदित्य उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले है। इन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सीएमएस अलीगंज से पूरी की। इसके बाद उन्होंने आईआईटी कानपुर से बीटेक और एमटेक किया। इसके बाद वो एक अमेरिकी कंपनी एमएनसी में करीब 15 सालों तक नौकरी की। साल 2020 में आदित्य ने नौकरी छोड़ दी। और यूपीएससी सिविल सेवा की तैयारी करने लगे। जहां उन्होंने 2022 की परीक्षा में 236 वीं रैंक हासिल की। और उनका चयन आईपीएस के लिए हुआ था। आपको बता दें की यूपीएससी टॉपर आदित्य श्रीवास्तव अभी पश्चिम बंगाल में अंडर ट्रेनिंग आईपीएस के पद पर तैनात है। इनके पिता अजय श्रीवास्तव सेंट्रल ऑडिट डिपार्टमेंट में एएओ के पद पर कार्यरत है। आदित्य के परिवार में उनकी एक छोटी बहन है जो दिल्ली में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही है। वहीं आदित्य की माता हाउसवाइफ है। आपको बता दें कि आदित्य श्रीवास्तव का ताल्लुक झारखंड से भी है। इनके दादा जी शिवराम श्रीवास्तव रांची में रहते है। आदित्य का ननिहाल रांची ही है।

पीएम और सीएम ने दी बधाई
यूपीएससी पास करने वाले सभी कैंडिडेट को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। पीएम ने अपने एक्स पर लिखा कि मै उन सभी लोगों को बधाई देता हूं जिन्होंने यूपीएससी 2023 सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया है। उनकी कड़ी मेहनत , संकल्प , और समर्पण ने कर दिखाया। जिससे सार्वजनिक सेवा में एक आशाजनक करियर की शुरुआत हुई। उनके प्रयास से आने वाले समय में हमारे देश के भविष्य को आकार देंगे। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सभी को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी की मेहनत रंग लाई। आप सभी को बधाई।
यहां देखें रिजल्ट
अगर आप यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 का परिणाम देखना चाहते हैं तो आप upsc.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते है। यहां आपको स्टेप बाई स्टेप जाकर फॉलो करना होगा।


