Iran vs Israel :इजराइल को पाकिस्तान की सरजमीं से क्यों ललकार रहे ईरानी राष्ट्रपति, अमेरिका के निशाने पर भी है पाक
Iran vs Israel :इजराइल को पाकिस्तान की सरजमीं से क्यों ललकार रहे ईरानी राष्ट्रपति, अमेरिका के निशाने पर भी है पाक

Iran vs Israel :पाकिस्तानी दौरे पर गए ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने इजराइल को धमकाते हुए कहा कि अगर इजराइल किसी बड़े हमले के बारे में सोच रहा तो सतर्क रहे क्योंकि ईरान उसे पूरी तरह से तबाह कर देगा।
खबरीलाल न्यूज डेस्क: ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी इस समय पाकिस्तान के तीन दिवसीय दौरे पर है। आज रईसी के दौरे का आखिरी दिन है। वो शाम को ईरान वापस आ जायेंगे। इस बीच ईरानी राष्ट्रपति ने पाकिस्तान की धरती से इसराइल को ललकारते हुए कहा कि अगर इसराइल ने बड़ा हमला करने की हिमाकत की तो हम इसराइल को पूरी तरह से तबाह कर देंगे। इसी महीने की 13 अप्रैल को ईरान ने इसराइल पर 300 से अधिक मिसाइलो और ड्रोन से हमले किए थे। हालांकि इसराइल ने सभी मिसाइल और ड्रोन को मार गिराया था। इसके जवाब में इजरायल ने पिछले सप्ताह ईरान पर एयरस्ट्राइक की थी। यह हमला ईरान के इस्फान शहर में हुआ था। हमला एक मिलिट्री बेस पर हुआ था। विदेशी मामलों के जानकारों का मानना है कि ईरान की अचानक यात्रा राजनीतिक भी है। वहीं अमेरिका ने भी पाकिस्तान को धमकाते हुए कहा कि वो ईरान के साथ नजदीकियां कम करें।
किन समझौते पर हुए हस्ताक्षर
पाकिस्तान दौरे पर गए ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का ग्रैंड वेलकम हुआ था। इसके बाद इजराइली हमले में गाजा पट्टी पर मारे गए फलिस्तीनियो पर पाकिस्तान के पीएम शाहबाज शरीफ और ईरानी राष्ट्रपति ने दुख जताया। करीब 35 हजार मारे गए फलस्तीनियों को शहीद बताया।साथ ही इस्लामिक भाईचारे का आह्वान भी किया। एक तरफ जहां शाहबाज शरीफ ने कश्मीर मुद्दा उठाया तो वहीं ईरानी राष्ट्रपति कश्मीर मुद्दे पर चुप रहे। वहीं दोनो देशों के बीच सालाना 10 अरब डॉलर के व्यापारिक समझौते हुए। दोनो देशों के मध्य कुल 8 समझौते हुए। इससे पहले भी ईरान और पाकिस्तान के बीच बड़े समझौते होते रहे है।
अमेरिका ने दिया पाकिस्तान को झटका
ईरान राष्ट्रपति के पाकिस्तान दौरे से अमेरिका ने नाराजगी जताई है। वॉशिंगटन ने पाकिस्तान को ईरान के साथ कारोबारी रिश्ते ना रखने की नसीहत दी। अमेरिका ने तल्ख लहजे में कहा कि अगर पाकिस्तान यदि ईरान के साथ कारोबारी डील करता है तो फिर उसे आर्थिक प्रतिबंध झेलने पड़ सकते है। पाकिस्तान की ओर से बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम सप्लाई किए जाने पर अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वेदांत पटेल ने कहा हम इसके खिलाफ है। यदि कोई नरसंहार हथियारों की तकनीक का प्रसार करता है तो हम उसे पर एक्शन लेंगे। पाकिस्तान को अपनी विदेश गीत को लेकर बहुत सजक रहना होगा।



